Hindi News

indianarrative

सुप्रसिद्ध रंगनिर्देशक चितरंजन त्रिपाठी के हाथ NSD का कमान, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से हैं स्नातक।

चितरंजन त्रिपाठी बने NSD के नए निदेशक

संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की स्वायत्त संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के नए निदेशक प्रसिद्ध रंगनिर्देशक चितरंजन त्रिपाठी  को बनाया गया है। चितरंजन त्रिपाठी से पहले NSD के निदेशक रमेश चन्द्र गौड़ थे,जिनकी जगह इन्हें दिया गया है। चितरंज त्रिपाठी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से ही स्नातक कर रंगकर्म की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई।

सम्पूर्ण देश में तथा वैश्विक पटल पर भारतीय रंग संस्कृति को प्रचारित-प्रसारित एवं स्थापित करने वाली संस्था राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय को एक लम्बे अंतराल के बाद अपना नया स्थायी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी के रूप में प्राप्त हुआ है ।

चितरंजन त्रिपाठी NSD के 1996 बैच के स्नातक हैं

सुप्रसिद्ध रंगनिर्देशक चितरंजन त्रिपाठी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 1996 बैच के स्नातक हैं । राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्थायी निदेशक के रूप में त्रिपाठी 12 वाँ निदेशक हैं । इसके साथ ही एक और ख़ास बात यह है कि चितरंजन त्रिपाठी 9वें राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हैं, जिन्होंने NSD के निदेशक सम्भाला है।

अभिनय के साथ-साथ कुशल निर्देशक,लेखक और संगीतकार

चितरंजन त्रिपाठी एक कुशल निर्देशक, लेखक, अभिनेता और संगीतकार हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में शामिल होने से पहले हैदराबाद विश्‍वविद्यालय से समाजशास्‍त्र में एम.ए. पूरा किया, जहाँ अभिनय में विशेषज्ञता हासिल की। त्रिपाठी ने चार्ल्स वालेस फेलोशिप के तहत यूके में गिल्डफोर्ड स्कूल ऑफ एक्टिंग में संगीत थिएटर में दाखिला लिया। साथ ही रंगमंच, टेलीविजन और फिल्म के क्षेत्र में एक पेशेवर निर्देशक, लेखक, अभिनेता, संगीतकार के रूप में एक जाना पहचाना नाम है।

“त्रिपाठी के नेतृत्व में NSD अपनी नई ऊंचाइयों को हाशिल करेगा”

चितरंजन त्रिपाठी ने NSD निदेशक पदभार ग्रहण करने के बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के कुलसचिव प्रदीप कुमार मोहंती ने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि हमारे बीच राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के स्नातक ही निदेशक पद पर नियुक्त हुए हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि चितरंजन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अपनी नई ऊँचाइयों को हाशिल करेगा।

ओडिसी गायन में संगीत विशारद

चिlरंजन त्रिपाठी के पिता, एक पाला गायक, से संगीत मजबूत नींव के साथ गुरु भास्कर चंद्र दास के अपने कौशल को और निखारा तथा प्राचीन कला केंद्र, चंडीगढ़ से ओडिसी गायन में संगीत विशारद प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त आपने चार्ल्स वालेस फेलोशिप के तहत यूके में गिल्डफोर्ड स्कूल ऑफ एक्टिंग में संगीत थिएटर में दाखिला लिया।

त्रिपाठी ने कई नाटकों का निर्देशन और अभियन किया

चितरंजन त्रिपाठी राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल, श्री राम सेंटर रंगमंडल और साहित्य कला परिषद रंगमंडल सहित कई प्रमुख थिएटर समूहों और कंपनियों के लिए नाटकों का निर्देशन किया है। इनके कुछ लोकप्रिय नाटकों में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय रंगमंडल के साथ “ताजमहल का टेंडर” शामिल है “कैपिटल एक्सप्रेस, श्री राम सेंटर रंगमंडल के साथ “अरे मायावी सरोवर” साहित्य कला परिषद रंगमंडल के साथ “लडी नजरिया और हमारे शहर के रोमियो जूलियट” यवनिका के साथ “गुन्नो बाई और यहूदी की लड़की” नवरस के साथ “डार्लिंग और ताजमहल का उदघाटन” और मासोसा के साथ अरे शरीफ लोग और शबरह अनारकली”, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय छात्र प्रस्तुतियां, चूहा बाकी, शोरवाला नाटक, अंधेरा कमरा सच्चा प्यार” और कई अन्य शामिल है।

“ताजमहल का टेंडर” सहित दो अन्य नाटक के लिए पुरस्कार

इनमें से, “ताजमहल का टेंडर, हमारे शहर के रोमियो जूलियट और लडी नाजरिया” को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार दिया गया है और पूर्व दो को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के भारत रंग महोत्सव में प्रदर्शित किया गया है । दिल्ली सरकार के साहित्य कला परिषद ने 2012 में उनके छह नाटकों का प्रदर्शन करते हुए “हास्य रंग” नामक एक विशेष थिएटर उत्सव आयोजित किया था।

कई टेलीविजन ऋंखला के लिए निर्देशन

भारतीय थिएटर में योगदान के लिए राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा मनोहर सिंह पुरस्कार था। आपने ZEE 5 के लिए “कोर्ट मार्शल” का निर्देशन किया है। आपने भारत और ब्रिटेन में बच्चों और वयस्कों के साथ थिएटर कार्यशालाएं भी आयोजित की हैं और कई थिएटर, अभिनय संस्थानों के विजिटिंग फैकल्टी रहे हैं। आपने विभिन्न चौनलों : लाइफ ओके, स्टार वन, जी स्माइल और दूर दर्शन के लिए टेलीविजन शृंखला का निर्देशन भी किया है।

कुल मिलाकर काफी दिनों बाद राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय को एक ऐसा व्यक्ति कमान संभाल रहा है जिसकी दरकार इस संस्था को वर्षों से थी। लिहाजा प्रसिद्ध निर्देशक और अभिनेता के हाथों में NSD का कमान मिलने के बाद रंगकर्मियों में काफी खुशी है,साथ ही उम्मीद भी कि इनके कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय अपनी नई ऊंचाइयों को छूने में सफलता हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें-दिल्ली स्थित NSD के सम्मुख सभागार में मैथिली लोक रंग की शानदार प्रस्तुति, प्रेक्षागृह में तालियों की गड़गड़ाहट