Hindi News

indianarrative

बड़ा खुलासा: 15 अगस्त से पहले जहर उगने के फिराक में खालिस्तानी गैंग, किसान आंदोलन की आड़ में देश के खिलाफ रची जा रही है ‘साजिश’

15 अगस्त से पहले जहर उगने के फिराक में खालिस्तानी गैंग

किसानों की आड़ में देश के खिलाफ साजिश रची जा रही है। पहले भी कई मौकों पर खुफिया एजेंसियों ने इसे लेकर खुलासे किए हैं। अब 15 अगस्त आने वाला है। इस दिन के आते ही खालिस्तानी आतंकी एक्टिव हो गए हैं। खबर है कि खालिस्तानी आतंकी संगठन के चीफ गुरपतवंत सिंह पन्नू ने सोशल मीडिया के जरिए किसानों को भड़काने की साजिश रची है। वो स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लालकिले पर झंडा फहराने से रोकने की साजिश रच रहे हैं।

खुफिया जानकारी के मुताबिक खालिस्तानी आतंकी संगठन के चीफ पन्नू ने सोशल मीडिया के जरिए हजारों की संख्या में ट्रैक्टर दिल्ली में लाकर परेड करने का आह्वान किया। खालिस्तानी गैंग की साजिश के निशाने पर इससे पहले देश का गणतंत्र दिवस था और अब स्वतंत्रता दिवस के दिन हंगामा करने की रणनीति बनाई जा रही है। प्रदर्शनकारी किसानों को भारत सरकार के खिलाफ उकसाया जा रहा है।

आपको मालूम हो कि पन्नू लगातार किसान आंदोलन में सक्रिय रहा है। इससे पहले गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा था “26 जनवरी आ रही है और लाल किले पर भारतीय तिरंगा है. 26 जनवरी को तिरंगे को हटाकर इसे खालिस्तानी झंडे से बदल दो.” वहीं नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। इस आंदोलन को कई संगठनों ने हाइजैक कर लिया है। जिसमें सालिस्तानी गैंग भी शामिल है।