Hindi News

indianarrative

बिहार: नेपाल में भारी बारिश, उत्तर बिहार की नदियों उफान पर, कई जिलों में जारी किया गया अलर्ट

नेपाल में भारी बारिश, उत्तर बिहार की नदियों में उफान

बिहार के उत्तर बिहार में बाढ़ का संकट गहराता जा रहा है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण बिहार की कई नदी उफान पर हैं। गंडक और बागमती नदी के जल ग्रहण क्षेत्र में एक बार फिर बारिश हो रही है। बाल्मीकि नगर स्थित गंडक बराज से मंगलवार की दोपहर में 136700 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ। जिसके कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। बता दें कि नेपाल और बिहार में आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना है। इससे बाढ़ का संकट फिर से गहरा सकता है।

बिहार में बागमती, गंडक और बूढ़ी गंडक के साथ बागमती की पुरानी धारा के फिर से उफनने का खतरा पैदा हो गया है।  इन नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ इसके खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने पर फिर से बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। हालांकि, बूढ़ी गंडक के जलस्तर में 17 सेंटीमीटर की कमी आने से  शहर के आसपास के क्षेत्रों के लोगों की परेशानी कम हुई है।