Hindi News

indianarrative

Gautam Adani ने दी चीनी बिजनेसमैन को मात, बने एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है प्रॉपर्टी ?

photo courtesy Google

चीनी बिजनेसमैन झोंग शैनशैन को पछाड़ अडाणी ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक गौतम अडाणी ने एक नया मुकाम हासिल किया है। वो एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के मुताबिक, एशिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में गौतम अडाणी ने दूसरे नंबर पर अपनी जगह बना ली है। इस रेस में उन्होंने चीन के अरबपति झोंग शानशान को भी पीछे छोड़ दिया है। लेकिन एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी से अभी भी पीछे है।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के रिपोर्ट के मुताबिक, अडाणी की कुल संपत्ति 66.5 बिलियन डॉलर है। इस साल उनकी संपत्ति में 32.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं चीनी अरबपति झोंग शानशान की संपत्ति 63.6 बिलियन डॉलर है। साल 2021 की शुरुआत में, चीनी टाइकून दुनिया के छठे सबसे धनी व्यक्ति थे जबकि चीन के वे सबसे अमीर व्यक्ति थे। इसके पहले वे एशिया के अमीरों की सूची में भी टॉप पर थे। लेकिन पिछले साल रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने उन्हें रिप्लेस किया और अब अडाणी भी चीनी अरबपति से आगे निकल गए है।

 
 

गौतम अडाणी की संपत्ति में बेहताशा उछाल आया है। अडाणी ग्रीन एनर्जी, अडाणी एंटरप्राइजेज, अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयर में पिछले 6 महीने में कई गुना तेजी आई है। पिछले एक साल में अडाणी टोटल गैस के शेयर में 1145 फीसदी का फायदा हुआ है। अडाणी एंटरप्राइजेज और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 827% और 617% की तेजी आई है। इन सभी के चलते गौतम अडाणी की संपत्ति में बढ़ोत्तरी हुई है।