Hindi News

indianarrative

पकड़ा गया गोधरा कांड का मुख्य आरोपी रफीक हुसैन भटुक, 19 साल बाद गुजरात से गिरफ्तार

गोधरा कांड, रफीक हुसैन भटुक, gujarat riots

लगभग 19 साल पहले कारसेवकों से भरी ट्रेन में आग लगाने की घटना आज भी हर देशवासी की जेहन में ताजी है। अब इतने दिनों के बाद गोधरा कांड का मुख्य आरोपी पकड़ा गया है। गुजरात पुलिस ने गोधरा से रफीक को गिरफ्तार किया है। आरोपी रफीक हुसैन भटुक को गोधरा शहर से गिरफ्तार किया गया है। करीब 19 साल पहले हुई इस घटना में 59 कारसेवकों की मौत हुई थी। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यह घटना 19 साल पहले हुई थी, जिसमें 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। सोमवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पंचमहल जिले की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने कहा कि 51 वर्षीय भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जोकि पूरी साजिश में लिप्त था। भटुक पिछले करीब 19 साल से फरार था। पाटिल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गोधरा पुलिस ने रविवार रात को रेलवे स्टेशन के समीप स्थित सिग्नल फलिया के एक घर में छापेमारी की और भटुक को वहां से गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि भटुक आरोपियों के उस मुख्य समूह का हिस्सा था जिन्होंने पूरी साजिश रची, भीड़ को उकसाया और ट्रेन के कोच को जलाने के लिए पेट्रोल का इंतजाम किया। घटना के बाद रफीक गोधरा से फरार हो गया था और दिल्ली के आसपास रहने लगा।

बता दें कि 27 फरवरी 2002 को हुए गोधरा कांड में 59 कारसेवक मारे गए थे, जिसके बाद गुजरात में बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक दंगे भड़क गए थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भटुक गोधरा रेलवे स्टेशन पर मजदूरी करता था। उन्होंने कहा, वह कोच पर पथराव करने और उसमें पेट्रोल डालने में लिप्त थो, जिसके बाद अन्य आरोपियों ने कोच में आग लगा दी थी।