Hindi News

indianarrative

हरिद्वार के हर की पैड़ी पर हुक्का पार्टी कर रहे लोगों पर अब कानून का शिकंजा

हरिद्वार के हर की पैड़ी में हुक्का पार्टी कर रहे थे हरियाणा के 6 लड़के

उत्तराखंड, हिमाचल में पर्यटकों का हुड़दंग जारी है। अब हरिद्वार के गंगा तट पर 6 लड़कों को हुक्का पीते पकड़ा गया है। ये लड़के हर की पैड़ी में हुक्का पार्टी कर रहे थे। युवकों के हुक्का पीने और हुड़दंग मचाने से नाराज स्थानीय लोगों ने युवकों को पिटाई कर दी। युवकों ने भागकर जान बचाई। पुलिस ने युवकों के खिलाफ आपदा अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की है। वहीं, दिल्ली और हरियाणा के तीन युवकों को भी ऋषिकुल स्थित गंगा घाट पर हुक्का पीते पुलिस ने दबोचा है।

एसपी सिटी हरिद्वार ने जानकारी देते हुए कहा कि 7 जुलाई को पुछ लोग हर की पैड़ी के किनारे हुक्का पार्टी (Hukka Party) कर रहे थे। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारी ने कहा कि पुलिस इसके साथ ही आरोपियों को ये सख्त संदेश भी देना चाहती है कि यहां इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बता दें कि यह घटना बुधवार की है। हर की पैड़ी (Harki Pauri) पर गंगा किनारे कुछ लोग हुक्का पी रहे थे (Hookaha At Ganga Ghat)। जब उन्हें स्थानीय लोगों ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने वहां पहुंचकर हरियाणा के 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ लोग हर की पैडी स्थित घंटाघर के पास गंगा किनारे बैठ कर हुक्का पी रहे हैं और हुड़दंग मचा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद जब स्थानीय तीर्थ-पुरोहितों ने रोका तो वे लोग रौब झाड़ने लगे। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि पुलिस को मामले की खबर देनी पड़ी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों पर कार्रवाई की। साथ ही हुक्का पी रहे हरियाणा के 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की घटना न हो इसके लिए हर की पैड़ी पर सीसीटीवी बढ़ाए जा रहे हैं। अभी भी ऐसे मामलों पर सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि अब से कुछ दिन पहले हरिद्वार हर की पैड़ी पर ऐसा ही एक और मामला सामने आया था। जिसमें कुछ लोग अभद्र गानों पर डांस कर रहे थे। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।