Hindi News

indianarrative

Kinnaur Land Slide: 10 की मौत, 40 को रेस्क्यू टीम ने बचाया, हिमाचल सरकार के संपर्क में PM और HM

Kinnaur Land Slide

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड में 2 लोगों की मौत हो गई है। किन्नौर में भूस्खलन (Kinnaur Landslide) की चपेट में आए 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बात कर वहां भूस्खलन के कारण उत्पन्न स्थिति के बारे में जाना। साथ ही उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

 

अभी भी 50 से 60 लोगों के फंसे होने की आशंका है और उनके बचाव के लिए अभियान चलाया जा रहा है। ITBP के प्रवक्ता विवेक पांडे ने बताया है कि घटनास्थल पर ITBP की तीन बटालियनों के 200 जवान पहुंच गए हैं। हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि राहत बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पत्थर गिरने से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। हालांकि 10 लोगों को बचा लिया गया है। जो बस लापता है, उसकी तलाश जारी है। इस हादसे में अब तक 2 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।