Hindi News

indianarrative

गृहमंत्री अमित शाह दोबारा AIIMS में भर्ती

गृहमंत्री अमित शाह दोबारा AIIMS में भर्ती

कल रात तबियत बिगड़ने पर पर गृहमंत्री अमित शाह को दोबारा दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया।
सूत्रों के अनुसार शाह को कल रात लगभग 11 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें सीएन टॉवर में रखा गया है, जो वीवीआईपी के लिए आरक्षित सुविधा है। शाह का इलाज एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया कर रहे हैं और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Wishing a speedy recovery for Hon’ HM Shri @AmitShah ji. #AmitShah
— Punit Agarwal (@Punitspeaks) September 13, 2020

बता दें कि शाह पिछले एक महीने से कोविड-19 के बाद की समस्याओं से पीड़ित हैं। कोविड-19 से उबरने के कुछ दिन बाद ही उन्हें 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था।

Wishing our Home Minister @AmitShah ji good health & a speedy recovery.
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) September 13, 2020

2 अगस्त को शाह की कोविड परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज हुआ था।

इसके बाद 14 अगस्त को उनका परीक्षण नेगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और फिर 18 अगस्त को सांस लेने में समस्या होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। .