Hindi News

indianarrative

Pujnab को दहलाने की साजिश का भंडाफोड़, अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार के घर से मिला पाकिस्तान में बना हथियारों का जखीरा

पंजाब को दहलाने की साजिश का भांडाफोड़

पंजाब में एक टेरर मॉड्यूल का खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक लड़का अकाल तख्त के पूर्व जत्थेदार जसबीर सिंह रोड का बेटा गुरुमुख सिंह है। दोनों संदिग्द को न्यू हार्दिलाल स्थित घर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को जो हथियार मिले हैं वो पाकिस्तान के बने हुए हैं।

पुलिस का कहना है कि ये हथियार पंजाब में आतंक फैलाने की मंशा से मंगवाए गए थे। पंजाब पुलिस के प्रवक्ता कपूरथला पुलिस ने गुरुमुख के घर से दो हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर्स का एक बॉक्स, दो ट्यूब जिनमें आरडीएक्स भरी होने की आशंका है, विस्फोटक में इस्तेमाल होने वाला तार, 3.75 लाख रुपए की भारतीय करेंसी, एक पिस्टल, 14 भारतीय पासपोर्ट, .30 कैलिबर की पिस्टल और दो मैगजीन बरामद की हैं।

इसके अलावा पुलिस ने एक टिफिन बम, तीन हैंड ग्रेनेड, चार ग्लॉक पिस्टल मैगजीन और पैकेजिंग मैटेरियल गुरुमुख के ऑफिस से बरामद किया है। उसका ऑफिस जालंधर बस स्टैंड के करीब है। बताया गया है कि गुरुमुख एक स्थानीय अखबार से जुड़ा हुआ था। इस ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरुमुख के घर से मिला टिफिन बम, हाल ही में अमृतसर में पाए गए टिफिन बम जैसा ही है। उस मामले की जांच अब एनआईए कर रहा है।

बताया जाता है कि गुरुमुख का रिश्ता अंतर्राष्ट्रीय युवा सिख फेडरेशन से है। उसके पिता रोड जरनैल सिंह भिंडरावाले के भांजे हैं। वहीं परिवार कई सदस्य खालिस्तानी हैं। कपूरथला पुलिस को गुरुमुख का सुराग रास्ता हाल ही में फगवाड़ा से गिरफ्तार हुए गगनदीप सिंह से मिला।