Hindi News

indianarrative

तिरंगे की रोशनी में नहाया देश, 15 August से पहले देखिए अपने शहरों का Video और Photo

तिरंगे की रोशनी में नहाया देश

15 अगस्त में सिर्फ दो दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले ही पूरा देश तिरंगे की रोशनी में नहा लिया है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर राजधानी दिल्ली के साथ देश के कई शहरों में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। दिल्ली के लालकिले पर शुक्रवार को इंडिपेंडेंस डे परेड की फुल-ड्रेस रिहर्सल की गई। आगरा में 75 पैराट्रूपर्स के पैरा ब्रिगेड पर्सनल ने शुक्रवार को फ्री फॉल का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही चौक-चौराहों और बड़े-बड़े स्मारकों को तिरंगे की रोशनी से सजा दिया गया है।

मुंबई से लेकर दिल्ली तक तिरंगे के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल से लेकर दिल्ली का कनॉट प्लेस, हर जगह तिरंगे झंडे अभी से दिखने लगे हैं। यहां की इमारतों की तिरंगे की रोशनी से जगमग कर दिया गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले, मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) भवन को तिरंगे से रोशन किया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य जगहों पर भी तैयारी दिख रही है।

 

राजधानी दिल्ली में भी इंडिपेंडेंस डे की जमकर तैयारी चल रही है। दिल्ली में कनॉट प्लेस का भीतरी घेरा स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे से जगमगा रहा है।

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर पुलिस ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों को बधाई देते हुए शहर में होर्डिंग लगाए हैं। इसके साथ ही पहली बार लाल चौक को तिरंगे के रंग से रंगा गया है।