Hindi News

indianarrative

Corona Vaccination: ऑक्सीजन के अभाव के बीच दुनिया में सबसे तेज हो रहा भारत में कोविड वैक्सीनेशन!

Covid Vaccination India

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक भारत में सिर्फ 99 दिनों में 14 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई हैं। जो दुनिया में सबसे तेजी से वैक्सीन भारत में ही लगाई गई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक शनिवार रात 08 बजे तक भारत में कोविड-19 वैक्सीन की 24 लाख से अधिक खुराक दी गई हैं। फाइनल आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना का टीका 14 करोड़ 8 लाख 2 हजार 794 को लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने कहा कि शनिवार को रात आठ बजे तक वैक्सीन की 24 लाख से अधिक खुराक दी गईं। रात आठ बजे तक के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 वैक्सीन की अब तक कुल 14,08,02,794 खुराक दी गई हैं। मंत्रालय ने कहा, "भारत केवल 99 दिन में कोविड-19 वैक्सीन की 14 करोड़ खुराक देकर दुनिया में सबसे तेज गति से ऐसा करने वाला देश बन गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 92,89,621 हेल्थ केयर वर्कर्स ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है। वहीं, 59,94,401 हेल्थ केयर वर्कर्स अपनी दूसरी डोज भी ले चुके हैं। इसी तरह 1,19,42,233 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने पहली डोज ली है, तो 62,77,797 फ्रंटलाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज ली।

भारत में 16 जनवरी 2021 से वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी। तब सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन लग रही थी। इसके बाद आम लोगों में 45 की उम्र के पार वालों को टीका लगाने का अभियान चलाया गया और अब 1 मई से 18 वर्ष के बाद लोगों को टीका लगाने की अनुमति मिल चुकी है।