Hindi News

indianarrative

अब ब्रिटेन के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘मुन्नी बदनाम हुई’

malaika arora song munni badnaam hui

मलाइका अरोड़ा ने फिल्म दबंग में छैंया छैंया और मुन्नी बदनाम आईटम सॉन्ग किया था। अब मलाइका का यह आइटम नंबर इंग्लैंड के स्कूलों में भी पढ़ाया जाएगा। बच्चों को संगीत के विभिन्न आयामों की जानकारी देने के उद्देश्य से यूके शिक्षा विभाग ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक, बॉलीवुड हिट्स और भांगड़ा बीट्स को स्कूल के सिलेबस में शामिल किया है।

शिक्षा विभाग (डीएफई) ने कहा कि इंग्लैंड में सभी स्कूलों के लिए योजना का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को संस्कृतियों के माध्यम से संगीत के बारे में सुनने और सीखने का अवसर देना है। किशोरी अमोनकर की सहेली रे, अनुष्का शंकर की इंडियन समर, ए आर रहमान की जय हो और बॉलीवुड बॉक्स-ऑफिस हिट मुन्नी बदनाम हुई स्कूलों के लिए डीएफई पाठ्यक्रम दिशा-निर्देश में शामिल भारतीय संगीत संदर्भों में से एक हैं। दिशा-निर्देश में कहा गया है कि यह स्वीकार करना महत्वपूर्ण है कि आधुनिक ब्रिटिश पहचान समृद्ध और विविधतापूर्ण है।

इसमें कहा गया है कि किशोरी अमोनकर 20वीं सदी में भारतीय शास्त्रीय संगीत की अग्रणा गायिकाओं में से एक थीं। इसमें 2010 में आई फिल्म दबंग के गीत मुन्नी बदनाम हुआ का भी संदर्भ दिया गया है। कहा गया है कि, गीत में संगीत, नृत्य और रंगीन दृश्यों में बॉलीवुड फिल्मों की कई विशिष्ट विशेषताएं शामिल हैं। डीएफआई ने कहा कि इसका मॉडल संगीत पाठ्यक्रम 15 संगीत शिक्षा विशेषज्ञों- शिक्षकों और संगीतकारों के एक पैनल द्वारा विकसित किया गया है।