Hindi News

indianarrative

EOS-3 की लॉन्चिंग आंशिक रूप से विफल, क्रायोजेनिक इंजन में आई खराबी

EOS-3 लॉन्चिंग आंशिक रूप से विफल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन आज इतिहास रचने से चूक गया। ‘EOS-03’ का गुरुवार सुबह सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर दिया। हालांकि इसके बावजूद ये मिशन फेल हो गया है। अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट (EOS-3) को GSLV-F10 रॉकेट ने उड़ान तो भरी लेकिन मिशन समय से 10 सेकेंड पहले ही खराब हो गया।

श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से इस अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट (EOS) को सुबह 5:43 बजे प्रक्षेपित किया गया। इसके बाद इसके बाद सारे स्टेज सही समय पर अलग होते चले गए। लेकिन क्रोयोजेनिक इंजन के आंकड़े मिलने बंद हो गए। जिसके बाद इस मिशन के आंशिक रूप से फेल होने की घोषणा की गई। तत्काल इसरो द्वारा चलाया जा रहा लाइव प्रसारण बंद कर दिया गया। अगर यह मिशन कामयाब होता तो सुबह करीब साढ़े दस बजे से यह सैटेलाइट भारत की तस्वीरें लेना शुरु कर देता।