Hindi News

indianarrative

अलीगढ़ में नरौरा घाट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, अंतिम दर्शन के लिए BJP दफ्तर में रखा जाएगा पार्थिव शरीर

अलीगढ़ में नरौरा घाट पर होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है। लंबी बिमारी के बाद शनिवार की शान उन्होंने अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार 23 अगस्त को अलीगढ़ में गंगा किनारे किया जाएगा। उनके निधन पर  निधन पर उत्‍तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) द्वारा शनिवार रात जारी बयान में बताया गया कि कल्याण सिंह लंबे समय से बीमार थे और उनके अंगों ने धीरे-धीरे काम करना बंद कर दिया। इसके बाद शनिवार शाम उनका निधन हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसादे मौर्य, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने लखनऊ में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को पुष्पांजलि अर्पित की।

मंत्रिपरिषद की बैठक में कहा गया कि उनके निधन से जो रिक्तता उत्पन्न हुई है उसकी पूर्ति संभव नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 23 अगस्त को एक दिन के सार्वजनिक अवकाश की भी घोषणा की है। सिंह का अंतिम संस्कार अलीगढ़ के नरौरा में गंगा तट पर किया जाएगा।