Hindi News

indianarrative

Kargil Vijay Divas: अपने सैनिकों को सलाम करता है हर हिंदुस्तानी, राजनाथ सिंह ने युद्ध स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

Kargil Vijay Divas: अपने सैनिकों को सलाम करता है हर हिंदुस्तानी

विजय दिवस के रूप में 26 जुलाई यानी आज कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ देशभर में मनाई जा रही है। 1971 के युद्ध में मुंह की खाने के बाद लगातार छेड़े गए छद्म युद्ध के रूप में पाकिस्तान ने ऐसा ही छ्द्म हमला कारगिल में 1999 के दौरान किया। 18 हजार फीट की ऊंचाई पर कारगिल का यह युद्ध तकरीबन दो माह तक चला, जिसमें 527 वी सैनिकों की शहादत देश को देनी पड़ी। 1300 से ज्यादा सैनिक इस जंग में घायल हुआ। पाकिस्तान के लगभग 1000 से 1200 सैनिकों की इस जंग में मौत हुई। भारतीय सेना ने अदम्य साहस से जिस तरह कारगिल युद्ध में दुश्मन को खदेड़ा, उस पर हर देशवासी को गर्व है। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधनमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री और देश के तमाम लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजली दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, हम उनके बलिदानों को याद करते हैं। हम उनकी वीरता को याद करते हैं। आज कारगिल विजय दिवस पर हम उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं, जिन्होंने हमारे देश की रक्षा करते हुए कारगिल में अपनी जान गंवाई। उनकी बहादुरी हमें हर दिन प्रेरित करती है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। शहीद जवानों को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि, कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वह भारतीय सेना की अदम्य वीरता और बलिदान को सलाम करता हैं। इसके बाद सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया, नौसेना के वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार और सीआईएससी वाइस एडमिरल अतुल जैन ने भी राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर वीर-जवानों को श्रद्धांजलि दी।

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी। उन्होंने लिखा कि, कारगिल विजय दिवस पर इस युद्ध के साभी वीर सेनानियों का स्मरण करता हूं। आपके अदम्य साहस, वीरता और बलिदान से ही कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा पुनः गर्व से लहराया। देश की अखंडता को अक्षुण्ण रखने के आपके समर्पण को कृतज्ञ राष्ट्र नमन करता है।