Hindi News

indianarrative

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के लिए किसान नेताओं को 50 लाख का नोटिस

उत्तर प्रदेश में प्रदर्शन के लिए किसान नेताओं को 50 लाख का नोटिस

Farmers get notice: उत्तर प्रदेश के संभल में प्रदर्शन के लिए किसान नेताओं को 50 लाख रुपये का नोटिस देने का मामला सामने आया है। शांति भंग की आशंका के चलते किसान नेताओं को 50 लाख के पर्सनल बॉन्ड का नोटिस दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से पारित तीन कृषि कानूनों (Farm Law) के खिलाफ किसानों को उकसाने से रोकने के लिए एसडीएम की ओर से ये नोटिस जारी किया गया है। हालांकि पुलिस ने इस राशि को चूक बताते हुए सुधार की बात कही है।

<a href="https://hindi.indianarrative.com/india/kisan-andolan-bjp-in-a-high-level-meeting-decided-to-defend-farm-law-will-counter-farmers-protest-21797.html">BJP तीनों कृषि कानूनों को मजबूती से करेगी डिफेंड, किसानों का जुटाएगी समर्थन</a>

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 6 किसान नेताओं को 50 लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया है। इनमें से ज्यादातर भारतीय किसान यूनियन (असली) के पदाधिकारी हैं। इनके अलावा 6 अन्य किसानों को 5 लाख रुपये का नोटिस जारी किया गया है। हालांकि पुलिस ने कहा, 50 लाख का नोटिस Clerical Error है। इसे सुधार कर 50 हजार के बॉन्ड का नोटिस जारी किया जाएगा। नोटिस 12 और 13 दिसंबर को जारी किया गया।

भारतीय किसान यूनियन (असली) के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव, संजीव गांधी और राष्ट्रीय किसान मजदूर संघर्स के राजवीर सिंह को भी ये नोटिस जारी हुआ है। इन नेताओं ने कहा, पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन इस तरह का मामला कहीं सामने नहीं आया। क्या हम आतंकवादी हैं?

&nbsp;.