Hindi News

indianarrative

LOC: भारतीय जवानों पर पाकिस्तान का एक और झूठ, फिर कराएगा अपनी किरकिरी!

LOC: भारतीय जवानों पर पाकिस्तान का एक और झूठ, फिर कराएगा अपनी किरकिरी!

LOC पर तैनात भारतीय सेना को लेकर पाकिस्तान अपने झूठे बयानों से बाज नहीं आ सकता। जबिक उसके झूठ को लेकर कई बार किरकिरी हो चुकी है। पाकिस्तान ने भारतीय सेना को लेकर जो नया झूठ बोला था वो निराधार साबित हुई है। इस कारण एक बार फिर पाकिस्तान की किरकिरी होने वाली है।

उसका कहना था कि भारतीय जवानों की तरफ से नियंत्रण रेखा (LOC) पर संयुक्त राष्ट्र के वाहन पर फायरिंग की गई थी जो बिल्कुल झूठ साबित हुआ है।  विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि  इस मामले की विस्तृत जांच करने के बाद पाकिस्तान के दावे तथ्यात्मक तौर पर ‘गलत और झूठे’ निकले हैं।
<h3>यूएन कर्मचारियों को भी सुरक्षा देने में फेल है पाकिस्तान</h3>
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र में <a href="https://hindi.indianarrative.com/world/pakistans-online-content-procedure-oversight-and-safeguards-rules-2020-why-against-islam-21941.html" target="_blank" rel="noopener noreferrer">यूएन कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित</a> करने की अपनी जिम्मेदारी में पाकिस्तान फेल साबित हुआ है। भारत के खिलाफ लगातार निराधार और मनगढ़ंत आरोप लगाने के बजाय पाकिस्तान को अपनी खामियों की जिम्मेदारी से जांच करानी चाहिए। पाकिस्तान ने शुक्रवार को आरोप लगाया था कि भारतीय जवानों ने एलओसी के चिरिकोट सेक्टर में यूएन सैन्य पर्यवेक्षकों की गाड़ियों पर फायरिंग की है। केंद्र सरकार के सूत्रों ने इन आरोपों को उसी दिन खारिज कर दिया था।

पाकिस्तान के आरोपों पर श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारत ने इन गलत बयानियों पर पाकिस्तानी पक्ष को अपने निष्कर्षों और विचारों से भी अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, हमारे जवान उस क्षेत्र में यूएन सैन्य पर्यवेक्षकों के आगमन के बारे में जानते थे और उन्होंने आरोप लगाई गई फायरिंग को अंजाम नहीं दिया।.