Hindi News

indianarrative

लखनऊ में लव जिहाद: अफजल सिद्दीकी ने राजीव बनकर की रचाई शादी, पोल खुलने पर बच्चों सहित पीड़िता को जिंदा जलाने की कोशिश

लखनऊ में लव जिहाद

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर ‘लव जिहाद’का मामला सामने आया है। इस मामले में मुस्लिम संप्रदाय के अफजल सिद्दीकी नाम के एक शख्स ने अपना छद्म नाम राजीव बताकर हिंदू लड़की से शादी कर ली। इतनाह ही नहीं अफजल सिद्दीकी ने खुद को अनाथ भी बताया था। अफजल से राजीव बनकर उसने लखनऊ के आर्यसमाज मंदिर में शादी भी की। फिर उस लड़की को लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में रहने लगा। अफजल से राजीव बने शख्स ने हिंदू लड़की से अपनी असलीयत काफी साल तक छुपाए रखी। इसी बीच उनके दो बच्चे भी हो गए। काफी समय बाद जब लड़की को उसकी सच्चाई पता चली तो वो धर्म बदलने का दबाव डालने लगा। अफजल सिद्दीकी ने बच्चों का खतना कराने की भी कोशिश की। जब वो हिंदू लड़की नहीं मानी तो उसको दूसरे मुल्ला-मौलवियों से शारीररिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा।

लव जिहाद की शिकार महिला पर जुल्म की इंतहा यहीं खत्म नहीं हुई। बताया जाता है कि अफजल ने धोखे ने पीड़िता और दोनों बच्चों को धोखे से कमरे में बंद कर दिया और बाहर से आग लगा दी। पीड़िता ने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड भी पहुंची और आग पर काबू पाया।  

ठाकुरगंज कोतवाली में दर्ज एफआईआर में महिला ने कहा है कि अफजल सिद्दीकी ने धर्म छुपा कर 13फरवरी 2009में शादी की थी। अफजल ने आर्य समाज मंदिर में खुद का नाम राजीव बताकर 12साल पहले शादी की थी। महिला का आरोप है कि शादी के काफी समय बाद उसे पता चला कि उसके पति का असली नाम मो. अफजल सिद्दीकी है। महिला के अनुसार अफजल ने खुद को अनाथ बताकर महिला को पहले झांसे में लिया था। इसके बाद नाम छिपाकर आर्य मंदिर में शादी की।

महिला के मुताबिक उसने कई बार पुलिस से इस मामले में शिकायत की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। तीन दिन पहल अफजल ने अपने परिवारवालों के साथ मिलकर महिला और उसके दो बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद कमरे में आग लगा दी। जिसके बाद फायर बिग्रेड और आसपास के लोगों की मदद से महिला और उसके बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।अफजल लगातार उसको धर्म परिवर्तन और अन्य लोगों शरीरिरिक सम्बन्ध बनवाने का दबाव बना रहा था। यही नहीं, अफजल महिला के बच्चों का भी जबरन खतना करने के लिए पीड़िता पर दबाव बना रहा था।

 

पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अफजल और उसके परिवारवालों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और यूपी विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 के तहत एफआइआर दर्ज की है। इस मामले को पुलिस ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान में लेते हुए आरोपी अफजल सिद्दीकी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अफजल को कोर्ट में पेश भी कर दिया है। कोर्ट से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।