Hindi News

indianarrative

यूपी में लव जिहाद जैसा एक और मामला! महिला ने किया आत्मदाह

यूपी में लव जिहाद जैसा एक और मामला! महिला ने किया आत्मदाह

उत्तर प्रदेश में लव जिहाद जैसा एक और मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने खुद को आग के हवाले कर जान देने की कोशिश की है। महिला लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने पहंची और खुद को आग के हवाले कर दिया।

बताया जाता है कि अंजना तिवारी नामकी एक महिला ने अपने पति से तलाक लेने के बाद आसिफ नाम के शख्स से शादी कर ली थी। शादी के बाद उसने अपना नाम आयशा रख लिया। शादी के कुछ दिन बाद ही आसिफ अंजलि (आयशा) को छोड़कर सऊदी चला गया। आसिफ के घर वाले अंजलि (आयशा) को प्रताड़ित करने लगे। अंजलि (आयशा) ने इस बात की शिकायत पुलिस-प्रशासन से भी की। अंजलि (आयशा) का आरोप है कि किसी ने भी उसकी मदद नहीं की अंत में खुद को खत्म कर लेना ही उसके सामने विकल्प था। इसलिए उसने उत्तर प्रदेश की विधानसभा के सामने आत्मदाह का फैसला किया।

लखनऊ पुलिस के मुताबिक महिला महाराजगंज जिले की रहने वाली है। उसके आरोप और घटना की जांच शुरू कर दी गयी है। जल्दी किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। अंजलि (आयशा) को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डॉक्टर उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 .