Hindi News

indianarrative

तेजस्वी यादव ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बता दिया किम जोंग उन! कही ये बड़ी बात

Tejashwi Yadav Compares Nitish Kumar With Kim Jong un

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (RJD Tejashwi Yadav) राज्य में कानून व्यवस्था के मुद्दे को लेकर लगातार नीतीश कुमार सरकार पर हमला करते रहे हैं। मधुबनी में हुए पांच लोगों की हत्या के मामले में तेजस्वी ने कहा कि, नीतीश कुमार के राज में राक्षस राज कायम हो चुका है। लगता ही नहीं बिहार में कानून का राज है, ऐसा प्रतीत होता है कि प्रदेश में किम जोंग उन की पुलिस काम कर रही है।

मधुबनी की घटना पर तेजस्वी यादव ने कहा कि ये नरसंहार का मामला है और प्रदेश में क्या हो रहा है इसकी जानकारी बिहार सीएम को नहीं है। जहरीली शराब से लगभग 100 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं या हत्या हो चुकी है इसलिए हम कहना चाहते हैं कि बिहार में नीतीश जी के शासन में राक्षस राज कायम हो चुका है।

बताते चलें कि, मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में होली के दिन (29 मार्च) को अंधाधुंध गोलीबारी कर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में घायल एख व्यक्ति का अभी भी इलाज चल रहा है। विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहा है।

मधुबनी मामले पर नीतीश कुमार ने पहली बार बोलते हुए सोमवार को कहा कि, हत्या हुई है, कोई दोषी छूटेगा नहीं। घटना की जांच करना पुलिस अधिकारी की जिम्मेदारी है। अदालत में तेजी से सुनवाई हो और दोषी को सजा मिले, यह भी सुनिश्चित किया जाएगा।