Hindi News

indianarrative

हर दिन सैकड़ों मौतें, देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस, आज महाराष्ट्र में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं सीएम उद्धव

महाराष्ट्र में आज लग सकता है लॉकडाउन

देश में कोरोना बेकाबू हो चला है। वहीं सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से आ रहे हैं। अब महाराष्ट्र कैबिनेट ने कड़ा लॉकडाउन लगाए जाने की अनुशंसा की है। यानी की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस सिलसिले में बुधवार को घोषणा कर सकते हैं। यह जानकारी महाराष्ट्र सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने दी। लोक निर्माण मंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी सूचित किया कि कैबिनेट ने राज्य बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं रद्द करने का निर्णय किया है।

राज्य के मंत्री राजेश टोपे ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्री से लॉकडाउन लगाने का अनुरोध किया है और इस बारे में अंतिम निर्णय की बुधवार रात 8 बजे घोषणा की जाएगी। न्यूज एजेंसी ANI ने राजेश टोपे के हवाले से बताया, 'हम सबने मुख्यमंत्री से संपूर्ण लॉकडाउन लगाने बुधवार रात 8 बजे से पूर्ण लॉकडाउन लगाने का अनुरोध किया है। यह सभी मंत्रियों का अनुरोध है और अब फैसला उन्हें लेना है।'

कोरोना की दूसरी लहर से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से प्रतिदिन 50000 से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे हैं। मंगलवार को राज्य में 58,924 नए मरीज मिले जबकि 351 लोगों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना को काबू में करने के लिए पहले नाइट कर्फ्यू और फिर वीकेंड लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया था लेकिन राज्य में हालात बिगड़ते हुए ही दिखाई दे रहे हैं। पिछले हफ्ते महाराष्ट्र में लगातार 60 हजार से ज्यादा नए मामले दर्ज किए गए।