Hindi News

indianarrative

Maharashtra Lockdown: ठाणे में कोरोना का कहर, 31 मार्च तक लगा लॉकडाउन

Maharashtra Lockdown

देश में कोरोना के केस फिर से बढ़ने लगे हैं। कई दिनों से लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या देश के कई हिस्से में बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में आ रहे हैं। मुंबई में कोरोना के नए एक्टिव केसों की संख्या में 89 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। यही वजह है कि अब मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में सख्ती बढ़ा दी गई है और कोरोना के केसेज की वजह से एक बार फिर से महाराष्ट्र के कई शहरों में  फिर से लॉकडाउन की आहट लौट आई है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में 11हज़ार 141 में कोरोना के मामले सामने आए हैं। 142 दिन बाद राज्य में कोरोना के इतने मामले आए हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों ने उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताई है। आपको बता दें कि राज्य के कई जिलों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आंकड़े बिल्कुल उसी रफ्तार से बढ़ रहे हैं। जैसे पिछले साल सितंबर के महीने में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही थी।

मुंबई के ठाणे में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को  काबू में करने के लिए प्रशासन ने एक बार फिर से लॉकडाउन को अपनाया है और इस वजह से ठाणे के 16 हॉटस्पॉट में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के 16 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च के बीच लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ठाणे नगर आयुक्त विपिन शर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले कुछ दिनों में इन क्षेत्रों में कोरोना के मामलों में वृद्धि के कारण यह निर्णय लिया गया है।