Hindi News

indianarrative

माफिया सरगना Mukhtar Ansari की जेल में बढ़ती जा रही डिमांड, मच्छरदानी, कूलर के बाद अब चाहिए TV

Image Courtesy Google

उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद मऊ सदर से विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी के लिए यह कोई आम बात नहीं है जब वह अपनी अमीरी की धौंस दिखा रहे हों। मुख्तार अपने पैसों के बल बूते जेल में भी कई सुविधाएं चाहते हैं। मच्छरदानी, कूलर-बेड की मांग के बाद अब जेल में TV की मांग की है।

शुक्रवार को मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से मऊ कोर्ट में वर्चुअल पेशी हुई थी। इसी दौरान मुख्तार अंसारी ने न्यायिक/रिमांड मजिस्ट्रेट उत्कर्ष सिंह से गुहार लगाते हुए अपने बैरक में टीवी लगाने की मांगी की है। अंसारी ने यह भी कहा कि बांदा जेल में उसके बैरक में टीवी नहीं है, जबकि अन्य सभी बैरक में टीवी लगी है।

मुख्तार के वकील दरोगा सिंह द्वारा कहा गया है कि पेशी के दौरान मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से कहा कि मच्छरदानी और कूलर उपलब्ध करवा दिया गया है। लेकिन हार्ड-बेड और फिजियोथेरेपिस्ट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी अभी तक नहीं दिया गया। साथ ही कोर्ट के आदेश के बाद अब परिजनों से भी बात होने लगी है।

बताते चलें कि, मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर अपने खास लोगों को असलहों का लाइसेंस देने की पैरवी की थी। जांच में जानकारी मिली की आर्म्स लाइसेंस पाने के लिए दर्ज कराए गए पते फर्जी हैं। इसी आधार पर मुख्तार अंसारी के साथ ही उसके करीबियों पर मुकदमा कायम किया गया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होनी है।