Hindi News

indianarrative

Cricket: इंग्लैण्ड में आज भी बज रहा है एमएस धोनी के नाम का डंका, वजह जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट

संन्यास के 6 साल बाद भी इंग्लैंड में एमएस धोनी का नहीं टूटा रिकॉर्ड

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं बल्कि वो किसी संस्थान से कम नहीं है, देश में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए धोनी प्रेरणा रहे हैं। कई क्रिकेटर आज भी मैदन पर उन्हीं को देखकर बल्ला लिए बिना कुछ सोचे समझे ऊतर जाते हैं। यही वजह है कि धोनी को देश के साथ साथ पूरे विश्व में दर्शकों का प्यार मिलता है। धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो शायद आपको न पता हो।

दिग्गज भारतीय कप्तान और विकेटकीपर धोनी के नाम इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा अर्धशतकों का रिकॉर्ड है। धोनी ने इंग्लैंड में 7 टेस्ट मैचों की 8 पारियां खेलीं और हर बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। हालांकि, धोनी कभी शतक नहीं लगा पाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन रहा। इन आठ पारियों में धोनी ने 604 रान बनाए और औसत 100.66 का रहा। 2014 में संन्यास लेने के बाद भी धोनी का ये रिकॉर्ड बरकरार है।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर जॉन वेट हैं। जॉन ने 1950 के दशक में इंग्लैंड में सात पारियां खेलीं और उन्होंने भी 7 पारियों में 50 से ज्यादा स्कोर बनाया। हालांकि, धोनी से अलग, उन्होंने एक शतक भी जमाया और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 का रहा।

तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर रॉड मार्श हैं। मार्श ने 6 मैचों की 6 पारियों में हर बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। इन 6 अर्धशतकों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 का रहा। साउथ अफ्रीका के जॉक कैमरन चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 1929 से 1935 के बीच इंग्लैंड में खेली 5 पारियों में 5 अर्धशतक लगाए। उनकी सबसे बड़ी पारी 90 रनों की थी। पांचवे नंबर पर वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर रहे जेफ डुजॉन हैं। उन्होंने अपनी 5 पारियों में 5 बार 50 का स्कोर पार किया। इसमें उन्होंने एक शतक भी लगाया।