Hindi News

indianarrative

Hajj 2021: कोरोना के बीच इंडिया के मुसलमान कैसे कर पाएंगे हज, देखें Saudi Arab के नजरिए पर क्या बोले केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक्वी

इस साल हज यात्रा होगी या नहीं?

कोरोना महामारी की वजह से पिछले साल हज यात्रा नहीं हो पाई थी। अब एक बार फिर से इस महामारी के बीच हज यात्रा को लेकर सवाल है कि यह इस बार होगी या नहीं, इसपर केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अभी तक केंद्र सरकार की ओर से इसे लेकर कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि, सऊदी अरब जो फैसला करेगा भारत उस फैसले के साथ खड़ा रहेगा।
 
नकवी ने कहा कि, हमने हज को लेकर अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं, हमने हज यात्रा के लिए लोगों से आवेदन भी ले लिए हैं। गौर हो कि, मक्का में हज के लिए हर साल 20 लाख से अधिक लोग पहुंचते हैं, जिनमें कई विदेश से आते हैं। कोरोना वायरस के फैलने से पहले साल 2019 में लगभग 2 लाख भारतीय मुसलमानों ने हज किया था।
 
वहीं, इंडोनेशिया ने गुरुवार को एलान किया कि उनके देश के लोग इस साल भी कोरोना संक्रमण के चलते हज यात्रा में शामिल नहीं होंगे। बता दें कि इंडोनेशिया वो देश है, जहां से हर साल सबसे ज्यादा लोग हज करने के लिए सऊदी अरब जाया करते हैं। हालांकि कोरोना के चलते सरकार ने इस बार भी इस पर रोक लगा दी है। अभी तक सऊद अरब ने हज यात्रा को लेकर कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की है। इसके अलावा सऊदी अरब ने देशों के कोटा का एलान भी नहीं किया है। साल 2019 में इंडोनेशिया के लिए सऊदी अरब ने 231,000 लोगों का कोटा तय किया था।