Hindi News

indianarrative

Mafia Mukhtar Ansari मुख्तार के काले कारनामों से उठेगा पर्दा, UP STF के शिकंजे में फंस गया मुख्तार का खास गुर्गा सलीम

मुख्तार का खास गुर्गा गिरफ्तार

पुलिस को अब माफिया सरगना मुख्तार अंसारी के कई राज हाथ लग जाएंगे। पुलिस ने मुख्तार अंसारी के सबसे नजदीकी शख्स और सबसे विश्वसनीय ड्राईवर सलीम को गिरफ्तार कर लिया है। सलीम के सीने में मुख्तार की काली दुनिया के तमाम राज छिप हैं। पुलिस को भरोसा है कि सलीम वो सारे राज फाश कर देगा। उसके बाद माफिया सरगना पर पुलिस का शिकंजा और टाइट हो जाएगी।

यूपी एसटीएफ की टीम की पूछताछ में सलीम ने मुख्तार का करीबी गुर्गा होना स्वीकार किया है। साथ ही लंबे समय से उसके गिरोह का हिस्सा होने की बात भी स्वीकारी। पुलिस की ओर से बाराबंकी में दर्ज केस में मुख्तार के ड्राइवर सलीम, सुरेंद्र के साथ उसके खास गुर्गे अफरोज समेत 10लोग नामजद हैं। इसमें सलीम व सुरेंद्र ही मुख्तार की गाड़ी चलाते थे।

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के मंगल बाजार वार्ड नं 12, युसूफपुर निवासी सलीम पुत्र स्व. बदरूद्दीन  मऊ विधायक मुख्तार अंसारी का बेहद करीबी है। रोपड़ से बरामद की गई मुख्तार अंसारी की एंबुलेंस को सलीम ही चलाता था।

एसटीएफ की पूछताछ पर सलीम ने बताया कि वो लगभग 20 वर्षों से मुख्तार अंसारी के साथ जुड़ा है। इससे पहले मुख्तार अंसारी के चचेरे ससुर एवं नन्द किशोर रूंगटा अपहरण में वांछित अताउर्रहमान उर्फ बाबू की कार चलाता था। उसने बताया कि फिरोज, सुरेन्द्र शर्मा तथा रमेश भी मुख्तार के चालक हैं। मुख्तार अंसारी गिरोह के ड्राइवर सलीम पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम भी घोषित किया था।