Hindi News

indianarrative

क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

क्रिकेटर सुरेश रैना और सिंगर गुरु रंधावा को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई के ड्रेगन फ्लाई क्लब विवाद में मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।  पुलिस ने इस मामले में  27 लोगों के खिलाफ सेक्शन 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने क्रिकेटर सुरेश रैना और  जाने माने गायक गुरु रंधावा को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक क्लब में पार्टी चल रही थी, जिसमें कई कलाकार और खिलाड़ी मौजूद थे। पार्टी में किसी मामले पर विवाद हो गया।  पुलिस को जिन लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी उनमें गुरु रंधावा, रैपर बादशाह और सुजैन खान और सुरेश रैना भी शामिल थे।

मुंबई  पुलिस ने कहा है कि इन लोगों के खिलाफ कोरोना के दौरान लागू  लॉकडाउन गाइड का उल्लंघन करने के मामले में कार्रवाई की गई है। उनके  खिलाफ आईपीसी धारा 188 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।प.