Hindi News

indianarrative

नहीं बचाई जा सकी ‘मुंबई की निर्भया’, राजावाड़ी हॉस्पिटल ली अंतिम सांस, आरोपी ने रॉड से प्राइवेट पार्ट पर किया था हमला

नहीं बचाई जा सकी 'मुंबई की निर्भया', राजावाड़ी हॉस्पिटल ली अंतिम सांस

मुंबई में दुष्कर्म की पीड़िता नहीं बचाई जा सकी। शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। मुंबई की इस निर्भया का इलाज राजवाड़ी अस्पताल में चल रहा था। इस वारदात ने फिर से देश को झंकझोर दिया है। यह वारदात मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई थी। यहां खैरानी रोड पर एक 32 वर्षीय महिला के साथ पहले बलात्कार किया गया और रेप के बाद आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में रॉड डाल दी। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर लिया है।

जब महिला का अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत काफी खरबा थी। वारदात का फुटेज भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि आरोपी ने महिला के साथ रेप के बाद बुरी तरह से मारपीट की। उसने लोहे की रॉड से भी हमला किया। इसके बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में कई बार लोहे की रॉड डाली। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने महिला को टैंपो में डाला और भाग गया। 

साकीनाका पुलिस स्टेशन के सीपीआई बलवंत जाधव का कहना है कि ये CCTV फुटेज आरोपी चौहान को सजा दिलाने में अहम सबूत साबित होगा। आरोपी को पकड़ने के बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसे वीडियो फुटेज दिखाया गया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र सरकार के DGP को एक पत्र लिखकर मामले में कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता मुंबई में ही रहती थी। उनकी दो 13 और 16 साल की दो बेटियां हैं। वो प्राइवेट नौकरी करती थी। आरोपी के बारे में यह पता चला है कि वह नशे का आदी है और वारदात के दौरान भी वह नशे में धुत्त था।