Hindi News

indianarrative

गौर से देखिए, इंडिया में Taliban के समर्थक नोमानी, शफीकुर्रहमान और अब मुनव्वर राणा!

'तालिबान ने अपने मुल्क अफगानिस्तान को आजाद करा लिया'

अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा है। लेकिन इसे लेकर अब भारत में भी सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने फिर से विवादित बयान दिया है। मुनव्वर राणा का कहना है कि जितनी क्रूरता अफगानिस्तान में है, उससे ज्यादा क्रूरता तो हमारे यहां पर ही है। पहले रामराज था, लेकिन अब कामराज है।

मुनव्वर राणा ने कहा कि तालिबान ने सही किया है। अपनी जमीन कब्जा तो किसी भी तरह से किया जा सकता है। अगर तालिबान ने अपने मुल्क अफगानिस्तान को आजाद करा लिया तो उसमें क्या दिक्कत है। राणा ने कहा कि इसे हिंदुस्तानी होकर नहीं देखा जा सकता। अगर समझना है तो ब्रिटिश राज में गुलाम हिंदुस्तान की तरह सोचना होगा। उन्होंने कहा कि तालिबान आतंकी संगठन हो सकता है लेकिन वह अपने मुल्क के लिए लड़ रहे हैं तो आप उन्हें आतंकी कैसे कह सकते हैं।

मुनव्वर राना पहले भी कई बार विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही कहा थी कि अगर यूपी में फिर से योगी की सरकार आती है तो वो राज्य छोड़ देंगे। मुनव्वर राणा पहले भी कई मसलों पर विवादित बयान दे चुके हैं। वहीं अगर तालिबान से जुड़े मुद्दे की बात करें तो हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने विवादित बयान दिया था। बर्क ने तालिबानी आतंकियों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर दी थी।