Hindi News

indianarrative

Presidential Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में Draupadi Murmu ने दाखिल किया नामांकन, विपक्ष से मांगा समर्थन

द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

एनडीए की तरफ से झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है। उन्होंने आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार के रूप में संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल किर दिया है। उनके समर्थन में संसद भवन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे।

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने नामांकन दाखिल करने से पहले संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन मांगा।

यह भी पढ़ें- Draupadi Murmu से जुड़े वो कुछ खास पल जब बर्थडे पर छात्रों को देती थीं चॉकलेट, इस छात्र को आज भी याद करता है केयरटेकर

भाजपा नेताओं के अलावा वाईएसआर कांग्रेस के विजयसाई रेड्डी, ओड़िशा की बीजू जनता दल सरकार के दो मंत्री और उसके नेता सस्मित पात्रा, अन्नाद्रमुक नेता ओ. पनीरसेल्वम और थम्बी दुरई व जनता दल  (यूनाईटेड) के राजीव रंजन सिंह भी मौजूद थे। राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक होने चाहिए।

चुनाव जीतने पर मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी। द्रौपदी मुर्मू को उनके सादगी और संघर्ष की जिंदगी के लिए जाना जाता है। वो संथाल जनजाति समुदाय से आती हैं। 2009 के बाद उन्होंने अपने पति और दो बेटों समेत कई परिजनों को खो दिया। द्रौपदी मुर्मू ने कठिन संघर्ष के बीच अपनी बेटियों की परवरिश की।