Hindi News

indianarrative

Corona के बाद आया ने खतरनाक वायरस, केरल में 12 साल के बच्चे की हुई मौत, कोई वैक्सीन भी नहीं उपलब्ध

Corona के बाद आया ने खतरनाक वायरस

कोरोना का खतरा खत्म नहीं हुआ है और देश में एक और वायरस ने दस्तक दे दिया है। केरल में कोरोना के साथ एक और वायरस ने संकट खड़ा कर दिया है। जानलेवा वायरस निपाह के संक्रमण से एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के वैज्ञानिकों ने कहा कि पहली बार महाराष्ट्र में चमगादड़ की दो प्रजातियों में घातक निपाह वायरस पाया गया है।

भारत ने सबसे पहले साल 2001 में इस वायरस का पता लगाया था। उसी साल पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इस वायरस के संक्रमण के 66 मामले सामने आए थे जिनमें से 45 मरीजों की मौत हो गई थी। इसके बाद 6 साल बाद एक बार फिर पश्चिम बंगाल के ही नदिया जिले में इस वायरस का संक्रमण फैला और 5 नए लोगों को मरने की जानकारी दी गई।

एक रिपोर्ट की माने तो दुनिया ने सबसे पहले इस वायरस के बारे में साल 1998 में पता लगाया था। रिपोर्ट के अनुसार यह वायरस सबसे पहले मलेशिया में सुअर पालने वालों में पाया गया जिसके बाद यह चमगादड़ों में फेल गया।

निपाह के लक्षण

निपाह वायरस से संक्रमित होने के साथ ही इंसानी शरीर में कई लक्षण सामने आते हैं जिससे सतर्क होकर सही समय पर इलाज कर इस जानलेवा बीमारी से बचा जा सकता है। इन लक्षणों में तेज बुखार, सर दर्द, चक्कर, बेहोशी, उल्टी, मन और शरीर में बेचैनी, सुस्ती, रौशनी से डर, शरीर के अलग-अलग अंगों में और छाती में जलन शामिल है।