Hindi News

indianarrative

नीतीश कुमार ने चिराग पासवान से लिया बदला, LJP के इकलौते विधायक को JDU में किया शामिल

LJP के इकलौते विधायक JDU में हुए शामिल

बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। एक समय था जब चिराग पासवान को बिहार में नीतीश कुमार के समानंतर देखा जा रहा था। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने नीतीश कुमार का जमकर विरोध किया। वो एनडीए गठबंधन में होते हुए भी नीतीश पर हमला कर रहे थे। चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। चुनाव में हर विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू प्रत्याशी के खिलाफ अपना कंडीडेट उतार कर उन्होंने JDU को काफी डैमेज पहुंचाया।

नीतीश की पार्टी विधानसभा चुनाव में मात्र 43 सीटों पर सिमट गई। इस भारी नुकसान की ठिकरा पार्टी ने चिराग पासवान पर फोड़ा। नीतीश कुमार ने भी कई मौको पर चिराग पासवान की आलोचना की। अब चुनाव खत्म होने के बाद आज बिहार में फिर से जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सराकार है। नीतीश कुमार ने अपने धूर विरोधी चिराग पासवान का बड़ा झटका दिया है। मुख्यमंत्री ने नई सरकारी की गठन के बाद लगभग 5 महीने के बाद चिराग पासवान की पार्टी के इकलौते विधायक को जेडीयू में शामिल करा लिया है।

एलजेपी के एकलौते विधायक राजकुमार सिंह ने खेमा बदल दिया है। अब वह नीतीश की पार्टी जदयू में शामिल हो गए हैं। नीतीश की मौजूदगी में उन्होंने जदयू का दामन थामा। जदयू में शामिल होने के बाद राजकुमार सिंह ने कहा कि ''नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर मैं JDU में आया हूं। मैं पहले भी एनडीए का पार्ट था लेकिन  LJP की जो नीतियां थी वह बिल्कुल स्पष्ट नहीं थी। एनडीए की विचारधारा से मेरी विचारधारा मेल खाती है, इसलिए जेडीयू में आ गया।'' उन्होंने आगे कहा कि, ''चिराग पासवान से मेरा कभी लगाव नहीं रहा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरे आदर्श रहे हैं। चिराग पासवान मुख्यमंत्री के बारे में क्या कहते है  ये उनकी सोच हो सकती है, मेरी नहीं।

उधर जेडीयू में आए नेता केशव सिंह ने चिराग पासवान पर बिहार विधानसभा चुनाव में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए पटना सिविल कोर्ट में मुकदमा दर्ज कर दिया है। दूसरी ओर एलजेपी ने चिराग पर लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है।