Hindi News

indianarrative

टूट गई राजन और साजन की जोड़ी!

Padma Bhushan Pandit Rajan Mishra Passed Away

पद्मभूषण पंडित राजन मिश्र का कोरोना से रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद वेंटीलेटर नहीं मिल सका। उन्होंने 70 वर्ष की उम्र में दिल्ली के सेंट स्टीफेंस अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार को उनको हृदय में समस्या होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद भी उनकी जान नहीं बचायी जा सकी।

कौन हैं राजन मिश्रा

राजन मिश्रा भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। उन्हें सन 2007 में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। इनका संबंध बनारस घराने से था। उन्होंने 1978 में श्रीलंका में अपना पहला संगीत कार्यक्रम दिया और इसके बाद उन्होंने जर्मनी, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, ऑस्ट्रिया, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्रिटेन, नीदरलैंड, यूएसएसआर, सिंगापुर, कतर, बांग्लादेश समेत दुनिया भर के कई देशों में प्रदर्शन किया।

राजन और साजन मिश्रा दोनों भाई थे और साथ में ही कला का प्रदर्शन करते थे। दोनों भाइयों ने पूरे विश्व में खूब प्रसिद्धी हासिल की। बनारस घराने से ताल्लुक रखने वाले संगीतकार और पद्मभूषण से सम्मानित पंडित राजन और साजन मिश्र का मानना है कि जैसे मनुष्य का शरीर प्रकृति के पांच तत्वों से मिलकर बना है, वैसे ही संगीत के सात सुर 'सारेगामापाधानी' पशु-पक्षियों की आवाज से लिए गए हैं।