Hindi News

indianarrative

Central Government Jobs के लिए हो जाए तैयार, PM Modi ने दिया आदेश, कहा- डेढ़ साल में सरकार देगी 10 लाख नौकरियां

PM Modi ने डेढ़ साल में 10 लाख नौकरियों का दिया आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश की जनता के हित में काम कर रहे हैं और इससे जुड़े ही वो फैसले लेते हैं। पीएम मोदी की नजर खासकर देश के युवाओं पर है कि इन्हें कैसे भविष्य के लिए तैयार किया जाए। पीएम मोदी ने आज जो ऐलान किया है उससे देश को करोड़ों लोगों में खुशी की लहर है। दरअसल, पीएम मोदी ने आदेश दिया है कि, अगले 1.5 सालों में 10 लाख लोगों की भर्ती की जाए।

पीएमओ इंडिया अकाउंट से इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट किया गया है कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने सभी मंत्रालयों एवं विभागों में मानव संसाधन की समीक्षा की है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार को आदेश दिया है कि अगले डेढ़ सालों में इस पर मिशन मोड में काम किया जाए और 10 लाख लोगों को भर्ती किया जाए।' मोदी सरकार का यह फैसला रोजगार की मांग कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है।

बता दें कि, बीते साल केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा था कि, केंद्र सरकार के विभागों में 1 मार्च 2020 तक 8,72 लाख पद खाली थे। ऐसे में साफ है कि फिलहाल यह आंकड़ा बढ़कर 10 लाख के करीब हो गया होगा, जिन पर भर्ती के लिए पीएम मोदी नने आदेश दिया है। जितेंद्र सिंह ने बताया था कि, केंद्र सरकार के समस्त विभागों में कुल 40 लाख  हजार पद हैं, जिनमें से 31 लाख 32 हजार के करीब कर्मचारी नियुक्त हैं। इस तरह 8.72 लाख पदों पर भर्ती की जरूरत है।

इसकेसाथ ही 2016-17 से 2020-21 के दौरान भर्तियों को आंकड़ा देते हुए जितेंद्र सिंह ने कहा था कि, एसएससी में कुल 2,14,601 कर्मचारी भर्ती किए गए हैं। इसके अलावा आरआरबी ने 2,04,945 लोगों को नियुक्ति दी है। वहीं यूपीएससी ने भी 25,267 उम्मीदवारों का चयन किया है।