Hindi News

indianarrative

Amrinder Singh Resignation: इस्तीफे के बाद कैप्टन Amrinder Singh का छलका दर्द, बोलें- पार्टी ने किया अपमान

Amrinder Singh का छलका दर्द, बोलें- पार्टी ने किया अपमान

पंजाब में इस वक्त सियासत हलचल तेज है, कांग्रेस आलाकमान के कैप्टन अमरिंदर सिंह से इस्तीफे की मांग के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे के बाद अमरिंदर सिंह का दर्द बाहर आया है और उन्होंने कहा है कि, पार्टी के भीतर उनका अपमान किया गया। पार्टी ने उनके ऊपर शंका किया है। उनका कहना है कि पार्टी का उनके ऊपर भरोसा नहीं था।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि, पार्टी के भीतर मेरा अपमान हो रहा था, मेरे ऊपर शंका क्यों थी, मैं ये नहीं समझ पा रहा था। ऐसा लग रहा था कि मेरे ऊपर पार्टी को भरोसा नहीं था। इसक आगे उन्होंने कहा कि, मैंने सुबह में ही फैसला ले लिया था कि सीएम का पद छोड़ दूंगा। पार्टी को जिसपर भरोसा हो उसे पार्टी सीएम बना दे।

इसके आगे कैप्टन ने कहा कि, भविष्य की राजनीति के बारे में जब समय आएगा तो उसपर फैसला करूंगा। जो मेरे समर्थक हैं उनसे बात करूंगा इसके बाद आगे का फैसला करूंगा। अभी कांग्रेस पार्टी में हूं, साथियों से बात करके भविष्य की राजनीति के बारे में तय करेंगे।

बता दें कि, पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबे समय से सियासी घमासान चल रहा था। जिसका सुलह कराने के लिए खुद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को मनाने आना पड़ा था। उनके इस्तीफे के बाद अब पंजाब के अगले सीएम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।