Hindi News

indianarrative

राम मंदिर ट्रस्ट का बड़ा ऐलान, अयोध्या में मंदिर से पहले बन रहे दो बड़े ऑक्सीजन प्लांट!

Ram temple trust will supply oxygen

बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण देश में ऑक्सीजन की मांग बढ़ गई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए रामनगरी अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मदद के लिए आगे आया है। आयोध्या के मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट ने 55 लाख रुपए की सहयोग राशि दी है। साथ ही स्तानीय विधायक ने 55 लाख रुपए व सांसद ने एक करोड़ नौ लाख रुपए की धनराशि दी है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने ट्वीट कर कहा कि 'कोरोना महामारी के दृष्टिगत अयोध्या जिले की ऑक्सीजन सम्बन्धी आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने यह निर्णय लिया है कि अयोध्या स्थित दशरथ मेडिकल कॉलेज में 2 ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे, जिनका सब खर्च न्यास द्वारा उठाया जाएगा।'

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्र ने कहा कि इस समय देश कोरोना महामारी से परेशान है। ऐसे में ट्रस्ट ने 55 लाख रुपये का ऑक्सीजन प्लांट लगाने का फैसला लिया है। यह प्लांट अयोध्या के दशरथ मेडिकल कॉलेज में स्थापित किया जाएगा।