Hindi News

indianarrative

सऊदी अरब के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी रामायण और महाभारत, बच्चों को भारत के इतिहास से कराया जाएगा रु-ब-रु

photo courtesy amar ujala

सऊदी अरब में स्टूडेंट्स को अब रामायण और महाभारत के बारे में पढ़ाया जाएगा। सऊदी अरब में दिगर किताबों के साथ-साथ अब रामायण और महाभारत की भी तालीम दी जाएगी। बच्चों को गीता पढ़ने को कहा जाएगा। यही नहीं, भारत के इतिहास और कल्चर के बारे में उन्हें बताया जाएगा। सऊदी अरब के नए निसाब में योग और आयुर्वेद को भी शामिल किया गया है।

प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के विजन 2030 के तहत देश के शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न देशों के इतिहास और संस्कृति को पाठ्यक्रम में शामिल किया गया है। इस ट्वीट को नूफ अल मरवाई नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसमें छात्रों से हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म और हिंदू महाकाव्य रामायण और महाभारत से जुड़े सवाल पूछे गए है।

इस ट्वीट के कैप्शन में लिखा- 'सऊदी अरब के नए विजन 2030 और पाठ्यक्रम से एक ऐसा भविष्य बनाने में मदद मिलेगी, जो समावेशी, उदार और सहिष्णु होगा। मेरे बेटे की आज की सामाजिक विज्ञान परीक्षा के प्रश्नपत्र के स्क्रीनशॉट्स, जिसमें हिंदू धर्म, बैद्ध धर्म, रामायण, कर्मा और महाभारत धर्म को शामिल किया गया है. मुझे उसे पढ़ाने के दौरान मजा आता है।'