Hindi News

indianarrative

कोलकाता जा कर ममता बनर्जी से मिले तेजस्वी यादव, किया समर्थन का ऐलान

tejashwi yadav meets state cm mamata banerjee

बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी गई है। सभी दल चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। इस बीच बिहार के विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव सोमवार को कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की। तेजस्वी ने बंगाल विधानसभा चुनााव में समर्थन देने का ऐलान किया। इस मुलाकात को तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

तेजस्वी ने लिखा है, केंद्र सरकार द्वारा निरंतर देश के संघीय ढाँचे और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। देश एक महत्वपूर्ण चौराहे पर खड़ा है। केंद्र सरकार जन कल्याणकारी कामों को छोड़कर अपनी सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से हर वक्त विभिन्न-विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ने में अधिक व्यस्त रहती है। किसी भी राज्य के विधानसभा चुनावों में कभी भी भारत सरकार और उसके सम्पूर्ण मंत्रिपरिषद का इस प्रकार की सक्रियता कभी भी नहीं देखी गयी।

इधर, ममता ने समर्थन के लिए तेजस्वी व राजद का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम लड़ रहे हैं तो तेजस्वी लड़ रहे हैं। अगर तेजस्वी लड़ रहे हैं तो हम लड़ रहे हैं। यह संदेश भाजपा को जाना चाहिए। ममता ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में आपकी सरकार नहीं टिकेगी। फिर वहां राजद की सरकार बनेगी। बंगाल में भी भाजपा को कुछ नहीं मिलने वाला है।