Hindi News

indianarrative

खालिस्तानियों से जुड़े हैं रिहाना और थनबर्ग के लिंक, भारत विरोधी ट्वीट के मिले पैसे!

"रिहाना कनाडा के जगमीत सिंह की फॉलोअर है।"

किसान आंदोलन का मुद्दा गर्म होता जा रहा है। किसानों को अब विपक्ष की पार्टियों के साथ-साथ इंटरनेशनल सेलिब्रिटी से भी समर्थन मिल रहा है। इंटरनेशनल पॉप-स्टार रिहाना और क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने भी भारत के किसानों के लिए ट्वीट किया। इसके बाद से सोशल मीडिया पर घमासान मचा हुआ है। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिहाना के बारे में कई सच्चाई बताई गई है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस वीडियो को शेयर करते हुए रिहाना और थनबर्ग पर आरोप लगाए हैं।

इस वीडियो में यह दावा किया गया है कि कुछ भारत विरोधी ताकतें किसानों को भड़काने का काम कर रही है। वीडियो में एक ऐसा लिंक भी दिखाया गया है जो रिहाना और थनबर्ग  को खालिस्तानियों से जोड़ता है। कहा जा रहा है कि रिहाना को भारत के खिलाफ ट्वीट करने के लिए मोटी रकम दी गई है। फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने इस बारे में लिखा, "रिहाना कनाडा के जगमीत सिंह की फॉलोअर है।"

 

जगमीत सिंह कनाडा की संसद के सदस्य हैं जिन पर खालिस्तानी कैंपेन का समर्थन किए जाने और आतंकी ग्रुपों का समर्थन किए जाने का आरोप लगा है। उन्हें कनाडा के एक कट्टर खालिस्तानी समर्थक के तौर पर देखा जाता है। भारत के आंतरिक मुद्दों पर उनके राजनीतिक दृष्टिकोण की वजह से साल 2013 में भारत सरकार उन्हें वीजा देने से इनकार कर चुकी है।