Hindi News

indianarrative

Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? किसे दी जाती है सलामी

Army Day 2021: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है सेना दिवस? किसे दी जाती है सलामी

आज हमारा देश सेना दिवस मना रहा है। हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। भारत के वीर जवान आज 73वां सेना दिवस मना रहे हैं। आज के दिन थल सेना अपनी वीरता, साहस और शौर्य की दास्तां बयान करते हैं। सेना दिवस पर देश भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

क्यों मनाया जाता है आर्मी डे?

आपके मन में यह सवाल आता होगा कि 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे? इसका जवाब हम आपको बता रहे हैं। दरअसल साल 1949 में आज ही के दिन भारत के अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल फ्रांसिस बुचर के स्थान पर तत्कालीन लेफ्टिनेंट जनरल के एम करियप्पा भारतीय सेना के कमांडर इन चीफ बने थे। इसी उपलक्ष्य में इस दिन को सेना दिवस घोषित किया गया।करियप्पा ने 1947 में भारत-पाक के बीच हुए युद्ध में भारतीय सेना की कमान संभाली थी। करियप्पा आगे चल कर फील्ड मार्शल भी बने। भारतीय सेना का गठन 1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने कोलकाता में किया गया था। फिलहाल भारतीय सेना की 53 छावनियां और 9 आर्मी बेस हैं। आजादी के बाद देश में कई प्रशासनिक समस्याएं पैदा होने लगी…ऐसे में स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सेना को आगे आना पड़ा। भारतीय सेना के अध्यक्ष तब तक ब्रिटिश मूल के ही हुआ करते थे। 15 जनवरी 1949 को फील्ड मार्शल के एम करियप्पा स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय सेना प्रमुख बने थे। उस समय सेना में लगभग 2 लाख सैनिक थे। केएम करियप्पा के सेना प्रमुख बनाए जाने के बाद से ही हर साल 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाने लगा।