Hindi News

indianarrative

Rohingya Muslims in India: उम्र 25 और पांच बच्चों का बाप, ये है रोहिंग्या मुसलमानों की स्थिति, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से किया जवाब-तलब

रोहिंग्या मुसलिमों पर केंद्र सरकार से जवाब-तलब

पश्चिम बंगाल में चुनावों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है। इस वीडियो में भारत में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी मुसलमानों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका के बारे में विस्तार से बताया है। ये वीडियो जाने-माने वकील और बीजेपी नेता अश्विनी उपाध्याय ने दाखिल की है। अश्विनी उपाध्याय ने सुप्रीम कोर्ट में कई और मुद्दों पर पीआईएल दाखिल कर रखी हैं। इनमें से यूनिफॉर्म सिविल लॉ, माइनॉरिटी स्टेटस, 22वें लॉ कमीशन के चेयरमैन की नियुक्ति, भारत के सभी जिलों में एंटी करप्शन कोर्ट सबसे ज्याद चर्चित रही हैं।

 

अश्विनी उपाध्याय ने हाल ही में जो पीआईएल दाखिल की है उसमें उन्होंने आशंक व्यक्त की है कि रोहिंग्या और अवैध बांग्लादेशी भारतीयों के रोटी कपड़ा और मकान पर डाका डाल रहे हैं। इनको जितनी जल्दी हो सके देश से बाहर किया जाना चाहिए। अश्विनी उपाध्याय ने एक उदाहरण भी दिया है। उन्होंने बताया है कि परसिया में मात्र पांच हजार घुसपैठिए आए थे। इन पांच हजार घुसपैठियों ने फारस की संस्कृति को खत्म कर दिया। अब वहां ईरान है। भारत सरकार को चेताते हुए कहा है कि भारत में रह रहे अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों की संख्या तो लाखों में है। अश्विनी उपाध्याय ने केंद्र की सरकार सहित सभी राष्ट्रवादियों से अपनी याचिका को समर्थन देने का आग्रह भी किया है।