Hindi News

indianarrative

चीन के खिलाफ खुल कर आया आरएसएस, ड्रैगन को झुकाने के लिए ‘मेड इन इंडिया’ को बढ़ाना होगा

स्वतंत्रता दिवस पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के के प्रमुख मोहन भागवत ने भी तिरंगा लहराया। भागवत ने मुंबई के IES राजा स्कूल में झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने भारत की आर्थिक आजादी पर अपने विचार रखें। इस दौरान उन्होंने चीन पर निर्भरता को लेकर सवाल खड़े किए। RSS प्रमुख ने कहा कि  हम इंटरनेट का और तकनीक का उपयोग करते हैं। जो मूल रूप से भारत से नहीं आती। हम कितना भी चीन के बारे में चिल्लाएं, लेकिन आपके फोन में जो भी चीजें हैं वह चीन से ही आती हैं। जब तक चीन पर निर्भरता रहेगी तब तक चीन के सामने झुकना पड़ेगा।

संघ प्रमुख ने कहा कि किसी भी विदेशी आक्रांता का पैर हमारे जमीन पर पड़ता तो संघर्ष शुरू हो जाता था। देश पर आक्रमणकारियों ने कई बार आक्रमण किया, इसे पूर्ण विराम हमने 15 अगस्त को दिया। लड़ाइयां लड़ने वाले महापुरुष प्रेरणा देते हैं। उनको आज स्मरण करना चाहिए। 15 अगस्त 1947 को हमारे राज्य की प्राप्ति हुई। जो विदेशियों के हाथ में था हमारा हुआ। हम अपना जीवन चलाने के लिए मुक्त हो गए। 

वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले से देश को संबोधित किया। इस दौरान चीन, पाकिस्तान का नाम लिए बिना चेतावनी दे दी। पीएम ने अपने भाषण में कहा, आज दुनिया भारत को एक नई दृष्टि से देख रही है और इस दृष्टि के दो महत्वपूर्ण पहलू हैं। एक आतंकवाद और दूसरा विस्तारवाद। भारत इन दोनों ही चुनौतियों से लड़ रहा है और सधे हुए तरीके से बड़े हिम्मत के साथ जवाब भी दे रहा है।