Hindi News

indianarrative

Indian Army में निकली है बंपर नौकरियां, भर्ती रैली का पूरा शेड्यूल यहां देंखे

Indian Army Recruitment Rally 2021

हर साल हजारों युवा भारतीय सेना में जाते हैं। देश की सेवा का जज्बा लिए ये युवा भर्ती के जरिए सेना का हिस्सा बनते है। इंडियन आर्मी देश के कई हिस्सों में भर्ती रैली करती है। इस रैली में हिस्सा लेकर इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी सेना में नौकरी पा सकते हैं। गौरतलब है कि सेना की तरफ से हर वर्ष जीडी कॉन्स्टेबल के हजारों पदों पर भर्तियां की जाती हैं। इस रैली में चयनित होने वाले उम्मीदवारों की तैनाती भारत के अलग-अलग हिस्सों में की जाती है। तो आइए जानते हैं कि इस बंपर भर्ती के लिए भारतीय सेना की तरफ से इस समय कहां-कहां भर्ती रैली आयोजित की जा रही है।

भारतीय सेना की तरफ से राजस्थान के अलवर में सेना भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। भारतीय सेना ने उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) में सेना भर्ती रैली का आयोजन किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।

joinindianarmy.nic.in/writereaddata/Portal/BRAVO_NotificationPDF/SEP_

भारतीय सेना ने भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश के अमेठी (Amethi) में सेना भर्ती रैली आयोजित किया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। भारतीय सेना की तरफ से उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varansi) में भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। साथ ही नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें। इंडियन आर्मी की तरफ से कोलकाता में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते  हैं।