Hindi News

indianarrative

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा, पहली बार हुआ ऐसा

Elon Musk की कंपनी SpaceX ने चार आम नागरिकों को अंतरिक्ष में भेजा

दुनिया के सबसे अमीर आदमी की सूची में शामिल एलन मस्क की कंपनी ने 4 लोगों के अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रच दिया है। कंपनी ने पहली बार चार आम लोगों को अंतरिक्ष में भेजा। नासा के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस रिसर्च सेंटर से रॉकेट की लॉन्चिंग हुई। अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे (भारतीय समयानुसार) चार आम लोगों को लेकर स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन कैप्सूल फाल्कन-9 रॉकेट से अंतरिक्ष के लिए रवाना हो गया। तीन दिन के इस मिशन को इंस्पिरेशन चार नाम दिया गया है। अंतरिक्ष में तीन दिनों के बाद ये पेसक्राफ्ट पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करेगा।

ये पेसक्राफ्ट  पृथ्वी की सतह से 357 मील (575 किलोमीटर) की ऊंचाई पर यात्रा कर रहे हैं, जो प्राइवेट अंतरिक्ष यान में तीन दिन पृथ्वी की कक्षा में रहेंगे यानी अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा करेगा। इस मिशन की खास बात है कि इसमें एक भी पेशेवर अंतरिक्ष यात्री नहीं है। इस मिशन को इंस्पिरेशन 4 नाम दिया गया है। 2009 के बाद पहली बार इंसान इतनी ऊंचाई पर होगा।

स्पेसएक्स की यह उड़ान फाल्कन 9 रॉकेट द्वारा संचालित है। यह प्रक्षेपण अमेरिका स्थित फ्लोरिडा के केप कैनावेरल में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से हुआ, जहां अपोलो 11 मिशन ने एक बार चंद्रमा के लिए उड़ान भरी थी। मई 2009 में वैज्ञानिक हबल टेलिस्कोप की रिपेयरिंग के लिए 541 किलोमीटर की ऊंचाई पर गए थे। इस मिशन का मकसद अमेरिका के सेंट जूड चिल्ड्रन रिसर्च हॉस्पिटल के लिए फंडिंग जुटाना है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करना इस मिशन का लक्ष्य है।