Hindi News

indianarrative

सुशांत मर्डर मिस्ट्रीः इधर रिया ने चुप्पी तोड़ी उधर RVS मणि ने लगाए ये गंभीर आरोप- पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सुशांत मर्डर मिस्ट्रीः इधर रिया ने चुप्पी तोड़ी उधर RVS मणि ने लगाए ये गंभीर आरोप- पढ़ें पूरी रिपोर्ट

सुशांत राजपूत मर्डर मिस्ट्री मे रिया चक्रवर्ती ने पहली बार चुप्‍पी तोड़ी है। रिया ने खुद को बेगुनाह बताया है। रिया ने यूरोप ट्रिप के बारे में भी खुलासा किया है, रिया ने कहा- वो तो अपनी इवेंट कंपनी के साथ यूरोप जा रही थी, सुशांत ने मना करने बावजूद फर्स्टक्लास के टिकट बुक कराए थे। रिया बोली जहाज में चढने से पहले सुशांत ने दवा ली थी, वो अक्सर ऐसी दवा लेते थे जिससे उनक डर दूर हो जाये। रिया ने कहा कि वो सुशांत के पैसों पर पल नहीं रही थीं दोनों एक कपल की तरह रहते थे।

रिया ने एक और बड़ा खुलासा किया है। रिया ने बताया है कि सुशांत किंग साइज लाइफ जीना पसंद करते थे। सुशांत अपने दोस्तों के साथ थाईलैण्ड ट्रिप पर भी गये थे। इस ट्रिप के लिए उन्होंने चार्टड प्लेन बुक किया था। इस ट्रिप पर सुशांत ने 70 लाख रुपये खर्च किए थे।

रिया ने सुशांत के बारे में इतना सब कुछ तो बताया लेकिन यह नहीं बोली इस सुशांत की मर्डर मिस्ट्री में सैम्यूल मिरांडा और संदीप सिंह का क्या रोल है?

इसके अलावा भारत सरकार के पूर्व ब्यूरोक्रेट आर.वी.एस. मणि ने अभिनेता सुशांत सिंह मामले में बहुत गहरे आरोप लगाए हैं, जिसमें बॉलीवुड, क्रिकेट की दुनिया, दिशा सालियान, बंटी सजदेह और कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट एंड मैनेजमेंट कंपनी शामिल हैं। मणि ने आईएएनएस को बताया, "इस मामले में कई रंगीन बिंदु (कलर्ड डॉट्स) हैं। यह बहुत महत्वपूर्ण है। कोई भी इस बारे में बात नहीं कर रहा है। इसमें काफी गहरे राजनीतिक संबंध और बहुत गहरी साजिश है।"

उन्होंने कहा, "दुबई फिल्म उद्योग को नियंत्रित करता है, दुबई क्रिकेट को नियंत्रित करता है। इनमें से अधिकांश कॉर्नरस्टोन से जुड़े हुए हैं। अधिकांश क्रिकेट सितारों का प्रबंधन बंटी सजदेह की कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट द्वारा किया जाता है। बंटी सजदेह की एक बहन का विवाह सोहेल खान से हुआ है। वहीं इनकी दूसरी बहन की शादी रोहित शर्मा से हुई है।"

मणि ने कहा, "कई डॉट्स सामने आ रहे हैं। अतीत में, अरबाज खान से सट्टेबाजी और मैच फिक्सिंग के लिए पूछताछ की गई थी। कई डॉट्स हैं जिन्हें जोड़े जाने (कनेक्ट करने) की जरूरत है। साजिश गहरी हुई है। दुबई एंगल (कोण) का मतलब है आईएसआई से संबंध। उन्होंने कहा, "तुर्की, मलेशिया, पाकिस्तान पिछले दो वर्षों में भारत के खिलाफ काम कर रहे हैं। इसलिए कई डॉट्स हैं। मैं चाहता हूं कि एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) इसमें शामिल हो जाए।"

14 जून को सुशांत मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि अभिनेता ने आत्महत्या की थी। दिवंगत अभिनेता के पिता के.के. सिंह ने बिहार में प्राथमिकी दर्ज की, जिसमें सुशांत की प्रेमिका एवं बॉलीवुड अदाकारा रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों को नामजद किया गया।

मणि ने बॉलीवुड निर्माता संदीप सिंह पर भी उंगली उठाई, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता सुशांत के अच्छे दोस्त होने का दावा किया था।.