Hindi News

indianarrative

राहतभरी खबर: मुंबई में घट रहा है कोरोना का कहर, रिकवर हो रहे हैं मरीज

कोरोना से मुंबई में राहत

देश के राज्यों में इस वक्त महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं। महाराष्ट्र में हालात यह हो गई थी कि कोरोना मरीजों के लिए अस्पताल में बेड-ऑक्सीजन के साथ अन्य चिकित्सक सामनों की कमी हो गई थी। इस बीच कोविड-19 से मरने वालों की भी संख्या रिकॉर्ड तोड़ आ रही थी लेकिन अब मुंबई वालों के लिए और देश के लिए यह थोड़ी राहत भरी खबर है। दरअसल, सबसे ज्यादा संक्रमित शहरों मुंबई में कोरोना के नए मरीजों में कमी आई है, जबकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मामले तो हैं ही लेकिन मुंबई के हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। देश के अन्य शहरों की तुलना में यहां रिकवरी रेट में सुधार दिख रहा है। बीते 24 घंटे के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो मुंबई में 4014 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही बीते 24 घंटे में 8200 से अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। वे या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वार जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 30428 सैंपल की जांच की गई है। जिसमें से की 4014 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी में कोरोना का आंकड़ा 53,02,490 हो चुका है। पूरे मुंबई जिला में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का दर 87 प्रतिशत है।

एक दीन में लगाए गए पांच लाख से अधिक वैक्सीन

महाराष्ट्र में सोमवार को पांच लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन लगाया गया है जो कि अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा है। यह जानकारी राज्य सरकार ने दी। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ''महाराष्ट्र सरकार ने कल 5,34,372 लोगों का टीकाकरण किया।