Hindi News

indianarrative

Tripura के CM बिप्लब देब की हत्या की थी साजिश, 3 लोग गिरफ्तार, देखें रिपोर्ट

Tripura के CM बिप्लब देब की हत्या की थी साजिश

त्रिपुरा  के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) की हत्या की साजिश के आरोप में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को श्यामाप्रसाद मुखर्जी लेन स्थित अपने सरकारी आवास के पास शाम की सैर के लिए निकले मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरे में एक कार पर सवार तीन लोग घुस गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का वाहन जैसे ही देब के पास से गुजरा वह तेजी से एक ओर हो गए और इस घटना में उनका एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। मुख्यमंत्री के सुरक्षा दस्ते ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। पुलिस ने बताया कि बाद में तीन व्यक्तियों को केरचाऊमुहानी से गिरफ्तार किया गया और वाहन को जब्त कर लिया गया।

पुलिस ने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात जवानों ने कार को पकड़ने की कोशिश की थी, लेकिन पकड़ नहीं सके। उसने बताया कि गुरुवार देर रात को तीन लोगों को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पीपी पॉल की अदालत में पेश किया गया। तीनों को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई गई।