Hindi News

indianarrative

Bijapur Naxal Attack: हमले के बाद अमित शाह ने रद्द किया असम दौरा, दिल्ली लौट करेंगे समीक्षा बैठक

Amit Shah Cancel Assam Rally

Bijapur Naxal Attack: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर और सुकमा जिले की सीमा पर हुई मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने की जानकारी मिली है। सुरक्षा बलों ने लापता 17 जवानों के शव बरादम किए हैं। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हमले के मद्देनजर अमस में अपने चुनाव प्रचार अभियान में कटौती की है और दिल्ली लौट रहे हैं। वह तीन रैलियों में से एक को संबोधित करने के बाद लौट रहे हैं। यह जानकारी असम चुनाव के लिए बीजेपी के सह-प्रभारी जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है।

गृह मंत्री अमित शाह की अस में दो रैलियां प्रस्तावित थी लेकिन नक्सली हमले के चलते दोनों रैलियां रद्द हो गई हैं। उन्होंने कहा, अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है, जवानों के परिवार को नमन करता हूं, जवानों की शहादत को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, 'मुझे अभी असम में दो रैलियां करनी थीं लेकिन छत्तीसगढ़ हमले के बाद अब में अपना दौरा रद्द कर रहा हूं। मैं अभी दिल्ली वापस जा रहा हूं। डीजीपी से मौके पर जाने को कहा है और सीएम से बात की है।'