Hindi News

indianarrative

माफिया मुख्तार अंसारी को झटके पे झटका, 100 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी जब्त, पेरिस प्लाजा पर चला बुल्डोजर

माफिया मुख्तार अंसारी की 100 करोड़ की संपत्ति जब्त, प्लाजा पर चला बुलडोजर

योगी सरकार का शिकंजा बाहुबली विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के खिलाफ कसता जा रहा है। मऊ जिला प्रशासन ने मुख्तार के आर्थिक साम्राज्य पर एक और चोट की है। बीते बुधवार को मुख्तार की एक और अवैध संपत्ती को कुर्क करने का काम किया। साथ अवैध प्रॉपर्टी के ढहाया भी जा रहा है। मऊ के एसपी सुशील धुले ने कहा कि मुख्तार की अवैध प्रॉपर्टी को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही उसके अवैध बूचड़खाने की कुर्की कर ली गई है। उन्होंने कहा कि, अब तक गैंगस्टर की करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

मुख्तार की मां के नाम 24 करोड़ की संपत्ति जब्त

मुख्तार के रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मऊ के गाजीपुर तिराहे पर मुख्तार अंसारी गैंग के जिस पेरिस प्लाजा को ढहाया गया है, उसका उद्घाटन एक आईएएस अधिकारी ने किया था। खबर के मुताबिक सरकारी जमीन पर कब्जा कर मैरिज हॉल चलाया जा रहा था। इसके साथ ही मऊ में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुख्तार अंसारी की 24 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। यह संपत्ति मुख्तार अंसारी की मां के नाम पर थी और फिर बाद में इस प्रॉपर्टी को उनके बेटों के नाम ट्रांसफर कर दिया गया था। कोर्ट के आदेश के बाद इस प्रॉपर्टी पर कार्रवाई शुरू हुआ, वहीं इस जगह पर बनी एक मस्जिद को धार्मिक स्थल होने की वजह से छोड़ दिया गया है।

यह संपत्ति मुख्तार के बेटों उमर और अब्बास के नाम पर थी, मुख्तार के इस संपत्ति को अपनी मां के नाम पर खरीदा था। जिसे बाद में बेटों के नाम पर ट्रांसफर करा दिया गया। फिलहाल मुख्तार अंसारी बांदा जेल में बंद है और उसपर योगी सरकार कड़ी नजर रख रही है। बुधवार को उसकी अवैध संपत्तियों को जब्त करने का सिलसिला शुरू हुआ था।