Hindi News

indianarrative

जिला पंचायत अध्यक्ष 2021 सत्ता का सेमीफाइनल में योगी की प्रचण्ड जीत, 75 में से 67 जिलों में बीजेपी का परचम लहराया

बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर लहराया परचम

यूपी जिला पंचायत चुनाव: उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जादू बरकरार है। विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे पंचायत चुनाव को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है। यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में सत्ताधारी दल बीजेपी ने 75 में से 67 सीटों पर परचम लहराया है। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी महज 6 सीटों पर ही जीत दर्ज कर पाएं, जबकि अन्य के खाते में चार सीटे गई हैं।

देखिए यूपी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट

देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद तिवारी ने 42 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी शैलजा यादव को पराजित कर दिया। जौनपुर में बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष बन गई हैं। श्रीकला को अपना दल एस ने अंतिम समय में समर्थन दिया।

गाजीपुर में भाजपा की सपना सिंह ने मारी बाजी। कुशीनगर से भाजपा की सावित्री देवी जीत गई हैं। उनको 61 में से 46 वोट मिले हैं। बस्ती में भाजपा के संजय चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जीत गए हैं। महराजगंज में भाजपा प्रत्याशी रविकांत पटेल ने लहराया परचम। आंबेडकरनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा के साधु वर्मा ने एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्हें 30 सदस्यों का समर्थन मिला। औरैया में 23 जिला पंचायत सदस्यों में 22 के वोट पड़े। भारतीय जनता पार्टी के कमल दोहरे को कुल 13 वोट मिले। वहीं, समाजवादी प्रत्याशी रवि त्यागी को सिर्फ 9 वोट मिले। मुजफ्फरनगर में भाजपा के वीरपाल निरवाल ने जीत दर्ज की है। कुल 43 जिला पंचायत सदस्यों में से 34 में वोट डाले गए। संतकबीरनगर में सपा प्रत्याशी बलिराम यादव चुनाव जीते। सपा प्रत्याशी बलिराम यादव को 18 मत मिले।